फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रायल सफल: तय समय से पहले कानपुर पहुंची टी-18 ट्रेन

Fri, 05 Jul 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
ट्रायल के दौरान टूंडला स्टेशन पर टी-18 ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेमी हाईस्पीड ट्रेन टी-18 का नई दिल्ली से कानपुर रेलवे स्टेशन तक पहला ट्रायल गुरुवार को किया गया। यह ट्रेन सुबह नई दिल्ली से कानपुर के लिए रवाना हुई। ट्रेन सुबह 8.20 बजे टूंडला रेलवे स्टेशन से पास हुई। 
विज्ञापन


अपने निर्धारित समय से पूर्व कानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर दोपहर 1.10 बजे पुन: टूंडला रेलवे स्टेशन से गुजरी। पहली सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस के सफलता के बाद इस ट्रेन को लेकर रेल प्रशासन काफी उत्साहित है।

इस ट्रेन को अन्य ट्रेनों की स्पीड 130 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 160 से 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलाया जाना है, लेकिन, दिल्ली-हावड़ा रेलखंड का ट्रैक 130 से 140 किमी प्रति घंटे गति की क्षमता रखता है। इसलिए पहली ट्रायल के दौरान ट्रेन की स्पीड 130 किमी प्रतिघंटे ही रखी गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

टूंडला स्टेशन से यह ट्रेन 130 किलोमीटर घंटे की स्पीड से गुजरी। रेल अधिकारियों के मुताबिक बाद में ट्रेन की स्पीड बढ़ाई जाएगी। माना जा रहा है कि यह ट्रेन अत्याधुनिक होने के साथ ही शताब्दी से 15 से 20 प्रतिशत समय कम लेगी। ट्रायल के दौरान ट्रेन में 16 कोच लगाए गए थे। इस ट्रेन का इंजन व कोच विदेशी बुलेट ट्रेन की तरह हैं जो लोगों को आकर्षित कर रहा है।

सुनील गुप्ता, जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज, का कहना है कि रेलट्रैक की क्षमता के मुताविक आज पहला ट्रायल हुआ है। संभवत: नई दिल्ली से कानपुर या लखनऊ के बीच इसे चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें