फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Exam 2024: बोर्ड परीक्षा में कंमाड रूम से पकड़ी गई चार केंद्रों की ये हरकत, अधिकारियों के छूटे पसीने

Thu, 29 Feb 2024 07:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा के कंमाड रूम से चार परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी बंद होने की हरकत को पकड़ा गया। यह सूचना जैसे ही अधिकारियों को मिली तो अफरा-तफरी मच गई। इस मामले में चारों केन्द्रों को नोटिस जारी किया गया है।
 
विज्ञापन
कंट्रोल रूम पर तैनात शिक्षक-कर्मचारी। (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में यूपी बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन कराने के निर्देश हैं। बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम सहित कक्षों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की जा रही है। बुधवार को चार केंद्रों पर कैमरे बंद मिले। इस पर डीआईओएस ने सभी को नोटिस जारी किए हैं।

विज्ञापन


डीआईओएस चंद्रकेश सिंह ने बताया कि केंद्रों पर स्ट्रांग रूम सहित कक्षों की निगरानी जीआईसी में बने मॉनिटरिंग कक्ष से हो रही है। इसके अलावा शिक्षा परिषद के मॉनिटरिंग कक्ष से भी निगरानी की जा रही है। बुधवार को दोपहर बाद जनता इंटर कॉलेज परसोन 2.40, बीडीआरएस इंटर कॉलेज राजा का रामपुर का कैमरा शाम चार बजे, भारतीय आदर्श इंटर कॉलेज वसुंधरा शाम चार बजे और डीएवी इंटर कॉलेज अलीगंज का 3:32 पर कैमरा ऑफलाइन मिला। इस पर चारों केंद्र व्यवस्थापकों को नोटिस जारी किया है। उन्होंने हिदायत दी है कि किसी भी हाल में कैमरा बंद नहीं होना चाहिए।

शिक्षा परिषद से कॉल आने के बाद हरकत में आया मॉनिटरिंग कक्ष
सूत्रों की मानें तो केंद्रों के जो कैमरे बंद होने पर नोटिस दिए गए। यह नोटिस शिक्षा परिषद में बने मॉनिटरिंग कक्ष से निर्देश के बाद दिए गए। बताया गया कि कैमरे बंद मिले थे, लेकिन मुख्यालय पर बने मॉनिटरिंग कक्ष से कोई सूचना नहीं दी गई। इसके बाद से मुख्यालय का प्रशासन हरकत में आया। 
विज्ञापन


फोर जीबी डेटा प्लान के निर्देश
डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि वह इंटरनेट की कनेक्टविटी के लिए फोर जीबी डेटा प्रतिदिन का प्लान डलवाएं। जिससे केंद्रों पर कैमरे ऑनलाइन रहेंगे। ऑफलाइन की कोई समस्या नहीं आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें