फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में स्वाइन फ्लू की आशंका, पांच मरीजों के लिए नमूने, इमरजेंसी में बना आइसोलेशन वार्ड

Tue, 03 Mar 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में बुखार, जुकाम-खांसी के पांच मरीजों में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने पर नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। ये मरीज ओपीडी में आए थे। माइक्रो बायलॉजी विभाग के चिकित्सक इनकी जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार को मेडिसिन विभाग की ओपीडी में आए मरीजों को बुखार, छींक आना, नाक बहना, गले में खराश की शिकायत थी। लगभग यही लक्षण स्वाइन फ्लू के हैं। इस पर चिकित्सकों ने इनको माइक्रो बायलॉजी विभाग की वायरोलॉजी लैब भेजा।

प्राचार्य डॉ. जीके अनेजा ने बताया कि संभावित मरीजों के नमूने लेकर उनकी जांच कराने को कहा है। इमरजेंसी में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड बना है। मेडिसिन और बाल रोग विभाग में भी अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


नमूने लेने के लिए दो टीमें बनाईं
स्वाइन फ्लू की आशंका पर नमूने लेने के लिए माइक्रोबायलॉजी विभाग ने दो टीमें बनाई हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. आरती अग्रवाल ने बताया कि संभावित मरीजों के नमूने लेकर वायरोलॉजी लैब भेजा जाएगा, जहां 24 घंटे में नमूने की जांच हो सकेगी। 
 
विज्ञापन

पीएसी: आज शाम तक हो जाएगी 51 नमूनों की जांच
15वीं वाहिनी पीएसी से लिए गए 51 नमूनों की टीम जांच कर रही है। इन सभी की जांच मंगलवार की शाम तक पूरी हो जाएगी। अभी तक हुए करीब 15 नमूनों की जांच में किसी को भी स्वाइन फ्लू की पुष्टि नहीं हुई है। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स का कहना है कि सभी नमूनों की जांच पूरी होने के बाद ही रिपोर्ट दी जाएगी।

ताज-अस्पतालों में सावधानी
कोरोना वायरस और स्वाइन फ्लू से बचने के लिए लोग जागरूक हो गए हैं। अस्पताल, होटल और ताजमहल पर आने वाले कई लोग मास्क लगाए हुए हैं। चिकित्सक भी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाने की सलाह दे रहे हैं।

पिछले साल 148 को हुआ था स्वाइन फ्लू 
पिछले साल स्वाइन फ्लू की मार रही। 148 लोगों में इसकी पुष्टि हुई। राहत की बात रही कि इनमें से किसी की मौत नहीं हुई। फतेहाबाद के एक मरीज की दिल्ली में मौत हुई थी, जिसे प्राइवेट लैब में स्वाइन फ्लू बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें