फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 20 माह में रकम दोगुनी, एप पर भी दिखा मुनाफा, युवक ने गंवा दिए 12 लाख; आगरा में ठगी का चाैंकाने वाला मामला

Mon, 13 Apr 2026 08:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

युवक को एप में निवेश की रकम में लगातार मुनाफा दिखाई देता रहा। उन्होंने अपने दो मित्रों से भी 1 -1 लाख रुपये और निवेश करवा दिए। इसके बाद जब उन्होंने रकम निकालने के लिए कहा तो आरोपियों ने बहाने बनाना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फाइव स्टार होटल में सेमिनार आयोजित कर शातिरों ने आगरा के युवक को जाल में फंसाया। मात्र 20 माह में निवेश की रकम दोगुनी करने का लालच देकर रुपये ले लिए। अपनी एप पर खाता बनवाकर निवेश पर लाभ दर्शाते रहे। जब पीड़ित ने रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने बहाने बनाना शुरू कर दिया। ठगी का शक होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शमशाबाद रोड के कहरई मोड़ निवासी प्रदीप कुमार उपाध्याय ने बताया कि वह वर्तमान में पॉलिसी बाजार कंपनी में काम कर रहे हैं। जुलाई 2025 में संजय प्लेस क्षेत्र में उनकी मुलाकात दयालबाग के अग्रसेन नगर निवासी शंकर प्रसाद गुप्ता से हुई। शंकर प्रसाद ने सी प्राइम कैपिटल एलएलसी नाम की कंपनी के बारे में बताया। उसमें निवेश पर 20 माह में रकम दोगुनी होने का लालच दिया। कंपनी की ओर से उन्हें निमंत्रण देकर देहरादून के बड़े होटल में सेमिनार के लिए बुलाया। सेमिनार में कंपनी के मुख्यकर्ता जतिन राम, मोहित राना, गौरव सिंह, वल्लभ अग्रवाल और सेामनाथ पंचाल ने लोगों को मोटे मुनाफे का लालच दिया। 

 
विज्ञापन

उन्होंने जुलाई से अब तक 10 लाख रुपये जमा करवा दिए। निवेश शुरू करने पर आरोपियों ने एमटी-05 नाम की एप डाउनलाेड कराई और उस एप पर उनकी आईडी बना दी। एप में निवेश की रकम में लगातार मुनाफा दिखाई देता रहा। उन्होंने अपने दो मित्रों से भी 1 -1 लाख रुपये और निवेश करवा दिए। इसके बाद जब उन्होंने रकम निकालने के लिए कहा तो शंकर ने बहाने बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने जानकारी जुटाई तो पता चला कि उक्त कंपनी भारत में वित्तीय निवेश और ट्रेडिंग के लिए अधिकृत ही नहीं है। आरोपियों ने उनके जैसे और सैकड़ों लोगों को इसी तरह ठगी का शिकार बनाया है। अपने साथ ठगी का अहसास हाेने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। थाना प्रभारी साइबर क्राइम ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के बारे में जानकारी की जा रही है।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें