आगरा के फतेहपुर सीकरी में मधुमक्खी के हमले से भयभीत विदेशी पर्यटक को सांत्वना देकर एक लपके ने मक्खी का डंक निकलवाने और इटैलियन मार्बल्स का सामान खरीदवाने के नाम पर 200 डॉलर ठग लिए।
पर्यटक ने इसकी शिकायत पर्यटन थाना पुलिस से की है। मामला सामने आने पर स्थानीय पुलिस और पर्यटन पुलिस रातभर दबिश देती रही। बाद लपके और दुकानदार के परिजनों ने पर्यटक के रुपये लौटाए।
मंगलवार को हजरत चिश्ती की दरगाह देखकर सीएनजी बसों के पास आ रहे जापानी और ताईवानी पर्यटकों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। इसमें कई पर्यटक घायल हो गए थे। इनमें एक चाइनीज पर्यटक भी था।