फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flood In Yamuna: आगरा के दो युवक यमुना के तेज बहाव में बह गए, टूंडला में तैराकों ने बचाया

Tue, 18 Jul 2023 11:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

Flood In Yamuna: आगरा के दो युवक यमुना के तेज बहाव में बह गए। उन्हें फिरोजाबाद के टूंडला में तैराकों ने बचाया। वह बहती हुई भूसे की बुर्जी पकड़ने के चक्कर में बह गए थे। 
विज्ञापन
Flood In Yamuna: आगरा के दो युवक यमुना के तेज बहाव में बह गए, टूंडला में तैराकों ने बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में मंगलवार को आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र से यमुना की बाढ़ में बहकर आ रहे दो युवकों को तैराकों ने बचा लिया। दोनों युवक बाढ़ में बहकर आ रही भूसे की बुर्जी को पकड़ने के प्रयास में बह गए थे। 

विज्ञापन


घटना मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे के आसपास की है। नगला सिंघी थाना पुलिस को आगरा के थाना फतेहाबाद अंतर्गत गांव वाजिदपुर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति यमुना के तेज बहाव में बहते हुए थाना नगला सिंघी के गांव नियामतपुर की तरफ जा रहे हैं। गांव नियामतपुर के तैराक व नाविक विनोद, वकील व सचिन ने दोनों युवकों को सकुशल बचाया।

यह भी पढ़ेंः- ऐसे आई मौत: आंखों के सामने पांच मिनट तक तड़पता रहा भाई, चाहकर भी ना बचा सका जान, खौफनाक मंजर देख कांप गई रूह
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों युवकों ने अपने नाम विनोद कुमार व धर्मवीर निवासी नगरिया रामकरन, थाना डौकी आगरा बताया। उन्होंने बताया कि वे बाढ़ में बहकर आ रही भूसे की बुर्जी को रस्सों के सहारे पकड़ना चाहते थे। बुर्जी पर बैठकर रस्से डाल रहे थे, तभी तेज बहाव के साथ बह गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें