कोसीकलां में नमूने भरने की कार्रवाई करती खाद्य विभाग की टीम एसडीएम के साथ में।
- फोटो : KOSI
कोसीकलां (मथुरा)। रक्षाबंधन के त्योहार पर मिलावटी मिठाइयों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य विभाग की टीम ने रविवार को मिठाई विक्रताओं की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने नगर की कई दुकानों से मिठाइयों के सैंपल लिए।
दो दिन के मिनी लॉकडाउन के चलते रविवार सुबह 11 बजे तक मिठाई और दूध की दुकानें खुलती हैं। रक्षाबंधन पर मिलावट को रोकने के लिए खाद्य विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। रविवार को एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य के निर्देशन में खाद्य विभाग की टीम ने बल्देवगंज चौराहे पर मिष्ठान विक्रेता की दुकान पर छापा मारा। टीम ने यहां से दूध, खोआ एवं घी का नमूने लेकर लैब में परीक्षण के लिए भेजे। साथ ही दुकानदार को चेतावनी दी कि त्योहार पर मिलावटी मिठाइयों की बिक्री न करें। एसडीएम ने बताया कि इससे पूर्व टीम ने कई दुकानों पर जाकर जांच की।