फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में मिली छूट, पांच करोड़ की मिठाई, दो करोड़ के उपहार बिके

Mon, 03 Aug 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • खत्म हो गया सारा स्टॉक
  • बाजार उम्मीद से अच्छा चला
  • पेठा और नमकीन भी खरीदी
विज्ञापन
मिठाई की दुकान से घेवर लेतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षाबंधन से एक दिन पूर्व लॉकडाउन में मिली छूट का मिष्ठान विक्रेताओं को जमकर फायदा मिला। दोपहर में ग्राहक कम निकले लेकिन शाम को ग्राहकों की संख्या अच्छी रही। इस दौरान अच्छी खरीदारी के चलते कई दुकानों पर घेवर समाप्त हो गया। औसतन पांच करोड़ का घेवर और दो करोड़ के गिफ्ट पैक बिके। इसके अलावा 50 लाख रुपये की राखियां बिकी हैं। 
विज्ञापन


बाजार उम्मीद से अच्छा चला 
बाजार उम्मीद से अच्छा चला है। घेवर की मांग सबसे अधिक रही है। औसतन एक हजार क्विंटल की बिक्री हुई। शहर से औसतन पांच करोड़ का घेवर और दो करोड़ के गिफ्ट पैक बिके हैं। - रोहित मित्तल, मिष्ठान विक्रेता। 

शाम को निकला ग्राहक
बाजार उम्मीद से ज्यादा चला है। दोपहर में ग्राहक नदारद थे, लेकिन शाम को अच्छी संख्या में ग्राहकों की आवक बनी रही। इसमें मिष्ठान के अलावा गिफ्ट पैक भी बिके। - जय अग्रवाल, विक्रेता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

खत्म हो गया सारा स्टॉक
दुकान पर जितना स्टॉक तैयार किया था, वह सारा ही खत्म हो गया। सुबह तक ऐसी उम्मीद नहीं लग रही थी। मगर, ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की।  शिशिर भगत, विक्रेता।  

पेठा और नमकीन भी खरीदी
लोगों ने मेहमानों के स्वागत करने के लिए पेठा और नमकीन भी काफी खरीदी। पेठे की लगभग सभी वैराइटी पसंद की है। औसतन दो करोड़ का पेठा और नमकीन खरीदी गई। - राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष शहीद भगत सिंह पेठा कुटीर एसोसिएशन। 

50 लाख की बिकी राखियां
राखियों का बाजार बीते कुछ दिनों से हल्का चल रहा था, लेकिन रविवार को थोक और खुदरा बाजार में अच्छी खरीदारी ही। औसतन 50 लाख की बिक्री हुई। - गगन गोयल, थोक कारोबारी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें