कासगंज। ईद व रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने मिठाई विक्रेतोओं की दुकानों का निरीक्षण किया। गड़बड़ी मिलने पर 50 किलो घेवर व 50 किलो लड्डू नष्ट करवा दिए। इसके अलावा छह सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।
टीम ने दरियावगंज में अनिल स्वीट हाउस पहुंची। वहां खराब गुणवत्ता के बूंदी के लड्डू। टीम ने 50 किलो लड्डू नष्ट करवा कर सैंपल जांच के लिए भेज दिया। पाल मिष्ठान भंडार पर बासा घेवर रखा था।
वहां 50 किलो घेवर नष्ट करवाया गया। गुप्ता एजेंसी से सूत फैनी, केशव किराना स्टोर से बेसन, पटियाली के समीर स्वीट् हाउस से घेवर और अजय स्वीट्स से लौंज बर्फी का नमूना लिया। अभिहित अधिकारी नादिर अली ने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं।