फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद उल अजहा- पुलिस ने खींचा सुरक्षा का खाका, ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। ईद उल अजहा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं। लॉकडाउन का पालन कराने और सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने खाका तैयार कर लिया है। शहर, कस्बों में ड्रोन से निगरानी होगी। जोन और सेक्टर व्यवस्था और भी प्रभावी की गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि शांति और सौहार्द से पर्व मनाएं, गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

एक अगस्त को ईद है। प्रशासन ने मुस्लिम समुदाय के इस पर्व के लिए सुरक्षा का खाका तैयार कर लिया है। शहर और कस्बों में ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। दो दिवसीय लॉकडाउन के पहले दिन शनिवार को ही ईद होने के कारण प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गाइडलाइन का पालन करें और शांति से पर्व मनाएं। निर्धारित किए गए प्वाइंट पर पुलिस के साथ पीएसी तैनात रहेगी।
ईदगाहों में नमाज नहीं पढ़ी जा सकेगी। लोग घरों में ही ईद का पर्व मनाएंगे। प्रशासन ने अपील की है कि कोरोना के खतरे के मद्देनजर बेवजह घरों से न निकलें और भीड़भाड़ से बचें। डीएम सीपी सिंह और एसपी सुशील घुले ने अधीनस्थों से ईद की तैयारियों की जानकारी ली है। अधिकारियों ने समाज के धर्मगुरुओं व लोगों से भी बातचीत की।
विज्ञापन

आंकड़े की नजर से-
- 21 सेक्टर जिले में रहेंगे पूरी तरह सक्रिय।
- 8 जोनल मजिस्ट्रेट अपने-अपने जोन में रखेंगे नजर।
- 13 प्वांइट कासगंज शहर में निगरानी को बनाए गए।
- ईद उल अजहा को लेकर पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। लोग सौहार्द के साथ पर्व मनाएं- सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें