सफाई कर्मी राजू और गोपाल का कहना था कि स्टेशन डायरेक्टर आए दिन सफाई कर्मचारियों के साथ अभद्रता, मारपीट और गाली गलौज करते हैं। आरोप है कि रविवार को स्टेशन डायरेक्टर ने कमसम रेस्टोरेंट के कर्मचारी के साथ भी मारपीट की थी। कमसम के असिस्टेंट मैनेजर सुशील कुमार से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। रेल मंत्री के ट्विटर हैंडल पर भी पोस्ट किया गया हैं। रेलवे इस मामले में जांच करेगा।
सीपीआरओ हिमांशु शेखर ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।