फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सफाईकर्मी को पीटकर किया घायल

Fri, 21 Jun 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। गांव महिगवां में सफाई करते हुए थक गया सफाईकर्मी कुछ देर आराम करने के लिए बैठा। तभी वहां मौजूद आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देकर उसे अपमानित किया। विरोध करने पर लाठी-डंडाें से पीटा। एडीएम पंचायत पंचायत व साथियों के साथ थाने पहुंचे पीड़ित ने तहरीर दी। पुलिस से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एडीओ पंचायत मनाज प्रभाकर व अन्य साथियों के साथ थाने पहुंचे सफाईकर्मी राजवीर धानुक निवासी गांव पृथ्वीपुर ने शिकायत की। पुलिस को बताया कि वह ग्राम सभा महिगवां में सफाईकर्मी के पद पर तैनात है। बृहस्पतिवार को महिगवां के रहने वाले रसूखदार ने सफाई करने के लिए कहा था। शुक्रवार की सुबह वह सफाई करने के लिए गया था। काम करते-करते वह थक गया और रसूखदार के घर के सामने आकर सुस्ताने लगा।
ऋतभी आरोपी वहां आया और फटकार लगाते हुए कहा कि देर से आया है। गली का कचरा साफ कर। राजवीर ने तेज धूप की बात कहते हुए कुछ देर रुकने की बात कही। इसी पर आरोपी बौखला गया। जातिसूचक गालियां देते हुए लाठी-डंडाें से उसकी पिटाई की। धमकी दी कि दोबारा यहां आया तो फिर मारुंगा। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें