फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: गबन के शिकार वृद्ध ने पीएमजी कार्यालय को भेजी शिकायत

Fri, 21 Jun 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के बालाजीपुरम निवासी वृद्ध बृजेश कुमार मिश्रा ने पीएमजी कार्यालय आगरा को शिकायत भेजी है। इसमें बताया कि प्रधान डाकघर में संचालित उनके दो खातों से 15 लाख रुपये का गबन कर लिया गया था। इसकी एफआईआर भी उन्होंने कोतवाली में दर्ज कराई थी। जांच में भी उन्होंने पूरा सहयोग किया। इसके बाद डाक अधीक्षक ने पीएमजी कार्यालय फाइल भेजकर भुगतान की बात कही। इसके बाद 6 माह का समय बीतने के बाद भी अधिकारियों ने फाइल नहीं भेजी। फाइल न भेजे जाने से उनके खाते से गबन हुई धनराशि भुगतान भी नहीं हो सका है। उन्होंने मामले में कार्रवाई किए जाने और भुगतान कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें