फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

370 हटाकर भाजपा ने कलंक धोया : स्वाति सिंह

विज्ञापन
टीपी गार्डन में भाजपा के राष्ट्रीय एकता मिशन कार्यक्रम में मौजूद भाजपा नेता। - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शनिवार को ‘राष्ट्रीय एकता अभियान, एक राष्ट्र एक संविधान’ के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि स्वाति सिंह ने कहा कि कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने का विरोध एक तो पाकिस्तान में दूसरे लोकसभा और राज्यसभा के एक कोने में ही हुआ।
विज्ञापन

इसे हटाकर भाजपा ने देश के माथे पर लगा कलंक धोया है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं, उनके बीच लड़का लड़की का भेदभाव न करें। उन्होंने कहा कि अब कश्मीर की बेटियों को देश की बेटियों की तरह ही आगे बढ़ने का अधिकार मिला है। उनके बीच लड़का-लड़की का भेदभाव न करें। पढ़ाई के क्षेत्र में स्वस्थ प्रतियोगिता जरूरी है।
हम अपनी लकीर को बड़ा करने की हमेशा कोशिश करें। प्रदेश के आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने कहा कि अनुच्छेद 370 शुरू से भाजपा और आरएसएस के एजेंडे में रहा है। भाजपा ने ‘जहां हुए बलिदान मुखर्जी, वह कश्मीर हमारा है’ को हर परिस्थिति में अपने एजेंडे में शामिल रखा। प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने जो दिलेरी दिखाई वह इतिहास के पन्नों में दर्ज होगी।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर हरिहरानंद महाराज ने कहा कि अनुच्छेद 370 के बाद अब समान नागरिक संहिता का नंबर है। भाजपा शासन में देश पूरी तरह सुरक्षित है। भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा के गठन तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कश्मीर को भारत का मुकुट माना।
अनुच्छेद 370 को हटाने का हमेशा संकल्प लिया। वर्तमान प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने उनके सपने को पूरा किया है। कार्यक्रम में सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर, पूर्व विधायक अशोक चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवओंकार नाथ पचौरी, प्रेमसिंह शाक्य, अरविंद सिंह तोमर ने विचार व्यक्त किए।
संचालन सतीश मधुप ने किया। इस मौके पर चेयरमैन मनोरमा देवी, प्रभात चतुर्वेदी, राहुल चतुर्वेदी, वैभव चतुर्वेदी, अनुराग पांडेय, प्रदीप चौहान, संजय चौहान, अजयपाल सिंह, रमाशंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
स्वच्छता नाटिका पर बच्चों को सराहा
लार्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी के छात्र छात्राओं ने सीबीएसई बोर्ड स्टेट प्रोग्राम के तहत स्वच्छता पर नाटिकाएं प्रस्तुत कीं। एकेडमी के कृष्णा गुप्ता और प्रज्ञा मिश्रा की एंकरिंग में किए गए मंचन को राज्य मंत्री स्वाति सिंह ने सराहा और नाटिका को प्रेरणादायक बताया। इस मौके पर एकेडमी के प्रबंध निदेशक डॉक्टर राकेश गुप्ता, निदेशक शशांक गुप्ता शानू रहे।
आबकारी मंत्री हुए नाराज
कार्यक्रम समय से शुरू न होने के कारण आबकारी मंत्री नाराज नजर आए। भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम का समय दोपहर 12 बजे का निर्धारित किया था। करीब साढ़े 12 बजे आबकारी मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे तो मंच खाली पाया। काफी इंतजार के बाद भी शहर में मौजूद राज्यमंत्री स्वाति सिंह वहां नहीं पहुंची।
करीब एक बजे स्वाति सिंह ने मैरिज होम में प्रवेश किया और वह यहां बच्चों के कार्यक्रम को देखने के लिए रुक गईं। मंच पर बैठे कैबिनेट मंत्री को बुलाने के लिए जिलाध्यक्ष आए, लेकिन उन्होंने जाने से इंकार कर दिया। करीब एक बजकर बीस मिनट पर स्वाति सिंह मंच के पास प्रदर्शन का फीता काटने पहुंचे, एक बार फिर आबकारी मंत्री को बुलाया गया, लेकिन वह मंच से नीचे नहीं उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें