उन्होंने कहा कि चाहे संगठन हो या सरकार हम सभी का दायित्व बनता है कि गरीबों की सेवा करना। सरकार की योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि एमएलसी (विधान परिषद) चुनाव में पार्टी कार्यकर्ताओं जुट जाएं ताकि अच्छे लोग सामने आ सकें। इससे पहले भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका उत्तरीय ओढ़ाकर स्वागत किया।
इससे पूर्व रविवार को स्वतंत्रदेव सिंह धार्मिक यात्रा पर गोवर्धन महाराज की शरण में पहुंचे थे। उन्होंने यहां गिरिराज दानघाटी मंदिर में दूध से अभिषेक कर पूजा अर्चना की। इसके बाद गिरिराज महाराज की पैदल परिक्रमा भी की थी।
ये भी पढ़ें- ठंड शुरू होते ही भगवान ओढ़ने लगे रजाई, बदला खानपान-पहनावा, भक्त दे रहे 'आस्था' की तपिश