फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान उनकी निजी राय: डिंपल यादव

Wed, 27 Dec 2023 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। मंगलवार को कुसमरा पहुंची सपा सांसद डिपंल यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान उनकी निजी राय है। इससे पार्टी का रुख तय नहीं किया जा सकता है। वहीं भाजपा सरकार को उन्होंने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर घेरा।
विज्ञापन

लगातार दूसरे दिन भी सांसद डिंपल यादव मैनपुरी में रहीं। सोमवार को जहां वे क्रिसमस पर मसीह समाज के लोगों को बधाई देने पहुंची थीं तो वहीं मंगलवार को कुसमरा में सपा की पीडीए साइकिल यात्रा में शामिल होने पहुंचीं थीं। उन्होंने नगर के ज्ञान श्री गेस्ट हाउस से शुरू हुई साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी से जनता तंग आ चुकी है। हर जगह जनता पर अत्याचार हो रहा है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि आज सुशासन के नाम पर लोगों को धोखा दिया जा रहा है। अपराध चरम सीमा पर हैं। सर्व समाज का नारा देने वाली पार्टी में एक जाति विशेष की ही चल रही है। आगे आने वाले चुनाव में सपा प्रदेश में भारी बहुमत के साथ जीत रही है। इस अवसर सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, किशनी विधायक ब्रजेश कठेरिया, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व सदर विधायक राजकुमार यादव, पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, संजीव श्रीवास्तव, सतेंद्र पाल, महाराज सिंह शाक्य, सुमन दिवाकर, ज्योति मैसी, चंद्रशेखर यादव, डैनी यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन


चतुरीपुर में मृतक के परिजन को सांसद ने बंधाया ढांढस
किशनी। क्षेत्र भ्रमण के दौरान सांसद डिंपल यादव मंगलवार को दोपहर बाद गांव चतुरीपुर फरैंजी निवासी मृतक सतेंद्र यादव के परिजन से मिलने पहुंचीं। खेत में पानी लगाने गए सतेंद्र यादव उर्फ बॉबी का 6 नवंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खाई में शव पड़ा मिला था। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया था। समाजवादी पार्टी से किसी जनप्रतिनिधि के गांव न पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश था। मंगलवार को सांसद डिम्पल यादव ने गांव पहुंचकर परिजन से मुलाकात की। परिजन ने पुलिस पर लापरवाही करने की बात कही। इस पर सांसद ने एसपी से बात कर कार्रवाई किए जाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें