फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रदूषण जांच केंद्र पर मशीन मिली खराब, नोटिस जारी

Wed, 27 Dec 2023 12:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के दौरान लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक किया। साथ ही वाहनों की प्रदूषण जांच भी नियमित रूप से करवाने को जरूरी बताया जा रहा है। इस बीच मंगलवार को एक प्रदूषण केंद्र पर चेकिंग के दौरान प्रदूषण की जांच करने वाली मशीन खराब मिलने पर नोटिस दिया गया। इसके अलावा प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होने पर 19 वाहन चालकों के चालान काटे गए। नियमों का उल्लंघन करने के अन्य मामलों में 62 चालान काटे गए।एआरटीओ राम प्रकाश मिश्र ने जनपद के चार प्रदूषण केंद्रों का निरीक्षण किया। वहां लगी मशीनों को चेक किया। एक प्रदूषण केंद्र पर मशीन खराब मिलने पर उसके खिलाफ नोटिस जारी करने की कार्रवाई की गई। वाहनों के प्रदूषण प्रमाण पत्रों की जांच की गई। 19 वाहन चालक अपने वाहनों के प्रदूषण प्रमाण पत्र के बिना ही वाहन चलाते मिले। सभी के चालान काटे गए। मोडिफाइड साइलेंसर , ब्लैक फिल्म लगाकर चलने वाले वाहनों, हूटर लगाकर चलने वाले वाहन एवं ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 62 वाहन चालकों के चालान किए गए। एआरटीओ ने कहा कि कोहरे में अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। फॉग लाइट जलाकर रखें। दो-पहिया वाहन चालक हेलमेट अवश्य लगाएं और चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगाकर चलें। वाहनों की रफ्तार कम रखें। अधिकांश हादसे रफ्तार अधिक होने के कारण होते हैं। उन्होंने कोहरे के मद्देनजर ट्रैक्टर ट्राली, बैलगाड़ी आदि वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगवाई। वहीं वाहन चालकों से यातायात के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें