टॉपर्स को दिए जाएंगे पदक
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 87वें दीक्षांत समारोह में आवासीय इकाई के प्रत्येक पाठ्यक्रम के टॉपर्स को भी पदक दिया जाएगा। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर ने बताया कि बैठक में तय किया गया है कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे छात्रों को क्रमश: स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक दिए जाएंगे। पदक किसके नाम पर दिए जाएंगे। यह अभी तय किया जाना है।
कोई नया पदक नहीं दिया जाएगा
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की पदक सूची में कोई नया पदक इस बार भी शामिल नहीं होगा। विश्वविद्यालय की पदक सूची में कुल 137 पदक हैं। इनमें से 13 पदक ऐसे हैं, जो पाठ्यक्रमों के बंद होने से नहीं दिए जाते। पाठ्यक्रमों के परिणाम समय से जारी न होने से भी कुछ पदक नहीं दिए जाते। विश्वविद्यालय के 86वें दीक्षांत समारोह में 137 में से 109 पदक ही दिए गए थे।