बाईंपुर वन प्रशिक्षण केंद्र में बहुउद्देश्यीय कचरा प्रबंधन वाहन का प्रदर्शन में शपथ लेते स्वच्छ
आगरा। स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से देशभर में निकाली जा रही स्वच्छ भारत यात्रा बुधवार को आगरा पहुंची। यह तेलंगाना से 11 जनवरी को शुरू हुई थी। बाईंपुर स्थित वन प्रशिक्षण केंद्र में बहुउद्देशीय कचरा प्रबंधन वाहन पहुंचा जहां 50 से अधिक वनकर्मियों ने इसकी कार्यप्रणाली देखी।
यात्रा का उद्देश्य ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्लास्टिक प्रदूषण में कमी तथा सर्कुलर इकोनॉमी के प्रति नागरिकों को जागरूक करना है। इनमें स्रोत पर कचरा पृथक्करण, सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा स्वच्छ परिवेश के लिए सामूहिक जिम्मेदारी पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं, स्थानीय नागरिकों, स्वच्छ भारत स्वयंसेवकों एवं नगर निगम के स्वच्छता कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता की। सामाजिक वानिकी प्रभागीय निदेशक राजेश कुमार ने यात्रा का स्वागत करते हुए दल को बधाई दी। प्रमुख आकर्षण सस्टेनेबिलिटी ऑन व्हील्स रहा जो भारत की पहली मोबाइल कचरा प्रसंस्करण इकाई है।
डीएफओ (ट्रेनिंग) अभिषेक अजीत सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में विश्व रिकॉर्ड धारक साइक्लिस्ट प्रमोद कुमार कटारा,डीपीओ नमामि गंगे शुभम सक्सेना, संस्कृति यूथ फाउंडेशन से शांतनु एवं वैशाली, प्रशिक्षण केंद्र से मुकेश कुमार यादव, दिनेश कुमार पांडेय, रामपाल व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। इस यात्रा को प्लास्टइंडिया, तेलंगाना सरकार व भारत सरकार का सहयोग तथा संचालन स्विचेको ने किया।