फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: संस्कार भारती ने डॉ. साधना सिंह को किया सम्मानित

Thu, 29 Jan 2026 03:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। प्रदेश सरकार के पद्मश्री योगेंद्र कला ऋषि सम्मान से सम्मानित डॉ. साधना सिंह के स्वागत के लिए बुधवार को माधव भवन, जयपुर हाउस में संस्कार भारती आगरा महानगर ने समारोह का आयोजन किया। शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक एवं संस्कार भारती के बांकेलाल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय कुमार, प्रीतम, डॉ. पूनम सिंह और महानगर अध्यक्ष राजीव द्विवेदी ने किया।
विज्ञापन

बांकेलाल ने कहा कि डॉ. साधना सिंह ने चित्रकला के क्षेत्र में न केवल आगरा, बल्कि देशभर में नई प्रतिभा को तराशा है। बैकुंठी देवी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. पूनम सिंह और मेवाड़ यूनिवर्सिटी की डीन प्रो. चित्रलेखा सिंह ने डॉ. साधना को गंभीर और लोकप्रिय व्यक्तित्व बताया। प्रांतीय महामंत्री नंदन गर्ग ने भी विचार व्यक्त किए। समारोह में डॉ. साधना सिंह को माला, शॉल और पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। संचालन ओम स्वरूप गर्ग और धन्यवाद डॉ. एकता श्रीवास्तव ने दिया। इस दौरान प्रो. बिंदु अवस्थी, ओम स्वरूप गर्ग, राजीव सिंघल, प्रदीप सिंघल, डॉ. आभा, डॉ. मनोज कुमार, एसएन गर्ग, डॉ. तपस्या सिंह, विनीता गुप्ता, डॉ. मीनाक्षी भी रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें