आसपास के एरिया में हर वर्ग के लोग रहते हैं। ऐसे में आशंका है कि गुब्बारे को हीलियम गैस भरकर उड़ाया गया है। इसके पीछे क्या मकसद है, इसकी जानकारी के लिए कई स्तर पर टीमें जांच में जुटी हैं। गुब्बारे की सघन जांच की गई लेकिन किसी तरह की डिवाइस या घातक गैस नहीं मिली। बच्चों के खेलने के लिए बनाए जाने वाले गुब्बारे की तरह ही है।
निशाने पर गुब्बारे बेचने और बनाने वाले
पुलिस टीमों के निशाने पर शहर में गुब्बारे बेचने वाले हैं। जिस तरह का गुब्बारा मिला, वो फैक्टरी में ही बनाया जा सकता है। पाकिस्तान के नाम से गुब्बारा अगर किसी फैक्टरी में बना होगा तो यह और भी हो सकते हैं। इसके लिए गुब्बारे बेचने वालों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि बाहर से आकर आगरा में गुब्बारे बेचने वालों का सत्यापन कराया जाएगा। वहीं फैक्टरियों की भी पुलिस सूची बना रही है। इनमें गुब्बारे को लेकर जाएगी। वह किसी तरह के अपराध में लिप्त तो नहीं हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है।