फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोरों थाने के दरोगा को एसपी ने किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज/सोरों। सोरों कोतवाली में तैनात दरोगा राजेंद्र पांडे को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रहीं थी। हाल ही में आईजीआरएस पोर्टल की शिकायत का निस्तारण गलत तरीके से करने और पैसे मांगने के आरोप भी लगे थे।
विज्ञापन

दरोगा राजेंद्र पांडे की तैनाती सोरों थाने में थी। यहां लॉकडाउन के दौरान उन्होंने कस्बे के लहरा गेट के कपड़ा कारोबारी के साथ मारपीट कर दी थी। इसके बाद व्यापारियों ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की थी। इस मामले की जांच चल रही है। उसके बाद दरोगा अपने कमरे में लहूलुहान अवस्था में मिले, लेकिन इस मामले को लेकर भी कस्बे में अलग अलग चर्चाएं रहीं।
अब आईजीआरएस पोर्टल की एक शिकायत के निस्तारण में दरोगा ने पैसे की मांग की। एसपी को इस मामले में शिकायत मिली तो उन्होंने शिकायत की जांच कराई और दोषी पाए जाने पर मंगलावर को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

- आईजीआरएस पोर्टल की शिकायत के निस्तारण में दरोगा ने संबंधित पक्ष से रुपये की मांग की थी। शिकायत मिलने पर जांच कराई गई। आरोप सही पाए जाने पर दरोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इसके अलावा उनके खिलाफ शिकायतें लगातार मिल रहीं थीं- सुशील घुले, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें