फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जसराना के गौरव की हत्या का शक, चार पर केस

Mon, 02 Jun 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जसराना थाना क्षेत्र के गांव नगला हिंदू के पैरामेडिकल छात्र गौरव की हत्या में गांव के चार लोगों पर परिजन ने शक के आधार पर हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जमीन की रंजिश में हत्या किए जाने का शक जताया है। पुलिस केस में नामजद सभी आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन के साथ ही मृतक की मोबाइल कॉल डिटेल और लोकेशन निकलवाने व जांच में जुटी है। घिरोर इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि गौरव का शव घिरोर थाना क्षेत्र के बॉर्डर के गांव कोसान में मिला था।
शव पुलिस ने पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। इसमें सीने में एक गोली लगना पाया गया है। इधर, इससे पूर्व मृतक के परिजन ने रविवार देर रात घिरोर थाने में गांव के ही राजकुमार पुत्र मुन्नालाल और उसके चचेरे भाई गुरदेव और दो अन्य रिश्ते के भाई राजीव, सुभाष के खिलाफ जमीन की रंजिश में हत्या किए जाने का शक जताते हुए तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस गौरव के पास से मिले मोबाइल और तमंचे को विधि विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजेगी। घिरोर इंस्पेक्टर विनोद कुमार के अनुसार मामले में केस तहरीर के आधार पर दर्ज करने सहित सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें