फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद रेस्टोरेंट में फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
14एमएनपी-06-मृतक राम का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। भोगांव रोड स्थित बंद रेस्टोरेंट में युवक का शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घरवालों का आरोप है कि रेस्टोरेंट मालिक और युवक की पत्नी ने मिलकर उसकी हत्या की है। कोतवाली पुलिस इसे खुदकुशी का मामला मान रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पुरोहिताना के नगरिया चौराहा के पास निवास कर रहा 25 वर्षीय राम उर्फ दरोगा हलवाई का काम करता था। करीब दो माह से वह आवास विकास कॉलोनी निवासी रमेश चंद्र शर्मा के भोगांव रोड स्थित रेस्टोरेंट की देखरेख करने लगा। नौकरी के बाद उसका घर पर आना जाना भी कम हो गया। शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि राम का शव बंद रेस्टोरेंट में फंदे पर लटका है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। रेस्टोरेंट का दरवाजा बाहर से बंद था। पुलिस ने ताला तोड़ने के बाद अंदर प्रवेश किया। पंखे पर लटके शव को उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रमेश की मां व भाई रेस्टोरेंट मालिक व रमेश की पत्नी पर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। कोतवाली में नामजद तहरीर दी गई है। कोतवाल पीआर शर्मा का कहना है कि प्रथम दृष्टयता मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। इसके बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें