फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के खिलाफ 'सोशल वार' करेगी भाजपा, आईटी सेल को ट्रेंड करेंगी सुषमा स्वराज

Sat, 06 Apr 2019 04:46 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सुषमा स्वराज - फोटो : ANI
विज्ञापन
विभिन्न मुद्दों पर सोशल मीडिया को हथियार बनाकर विपक्ष पर हमला करने वाली भाजपा अब कांग्रेस को उसके ही घोषणा पत्र से घेरने की तैयारी में है। इसके लिए आईटी से जुड़े अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देगी। घोषणा पत्र के प्रस्तावों का विश्लेषण कर नकारात्मक रूप में इनको प्रचारित करने की तैयारी है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इसके लिए टिप्स देंगी।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री का आठ अप्रैल को सिंगना के ट्रेड सेंटर में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसमें आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के आईटी से जुड़े कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। शहर के प्रबुद्ध वर्ग के भी लोग आमंत्रित किए जाएंगे। 

बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में वह कांग्रेस के घोषणा पत्र पर अपने विचार व्यक्त करेंगी। बाद में इन्हें सोशल मीडिया पर प्रमुखता से उठाने के लिए इसकी भाषा और बिंदुओं के बारे में आईटी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। 
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में उन युवा मतदाताओं को भी आमंत्रित किया जाएगा, जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री इन्हें भाजपा की नीतियों और आगे की योजनाओं के बारे में बताएंगी। ताकि उन्हें भाजपा प्रत्याशियों का समर्थन देने के लिए प्रेरित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें