फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी और गठबंधन के नेता नहीं जानते हैं देश की नब्ज: सुषमा स्वराज

Tue, 09 Apr 2019 10:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
कार्यक्रम को संबोधित करतीं सुषमा स्वराज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि राहुल गांधी और गठबंधन के नेता देश की नब्ज नहीं जानते हैं। नरेंद्र मोदी ने देश की नब्ज समझते हुए आतंकवाद पर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की। देश चाहता था कि आतंकी हमले का जवाब दिया जाए। लेकिन कुछ लोग सेना के शौर्य को स्वीकार करने के बजाय पाक हुक्मरानों के तर्कों को स्वीकार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


सुषमा स्वराज सोमवार को मथुरा में भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के विजय संकल्प साइबर योद्धा सम्मेलन को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी देश में आतंकवाद को मुद्दा नहीं मानते हैं। अगर ऐसा ही है तो वो खुद एसपीजी के सुरक्षा घेरे में क्यों रहते हैं। उनका पूरा परिवार सुरक्षा घेरे में है। सरकार को लिखकर दे दें, कि उन्हें आतंकवाद से खतरा नहीं है।

विदेश मंत्री कहा कि पांच साल के दौरान भारत की शक्ति दुनियाभर में बढ़ी है। 50 साल पहले जिस इस्लामिक संगठन ने पाकिस्तान के विरोध पर भारत के विदेश मंत्री को वापस भेज दिया था, आज उसी 57 इस्लामिक देशों के संगठन ओआईसी ने भारत के विदेश मंत्री को सम्मान दिया है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेशी राष्ट्रों से संबंधों के कारण संभव हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा 2019 का चुनाव राष्ट्रवाद, अंत्योदय और सुशासन को लेकर लड़ रही है। उन्होंने आईटी योद्धाओं को चुनाव मैदान में पार्टी के लिए काम करने के गुर बताए। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी सांसद हेमा मालिनी, ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा, दुग्ध विकास मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण, तेजवीर सिंह सहित जिलाध्यक्ष नगेंद्र सिकरवार, लोकसभा संयोजक डॉ. डीपी गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




आप इन खबरों के बारे में और क्या जानना चाहते हैं। कृपया अपनी कीमती राय नीचे कमेंट बॉक्स में जरूर दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें