फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा मार्ग

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
 टूंडला। इलाहाबाद मंडल के कानपुर सेंट्रल-टूंडला रेलखंड के मैथा स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कराए जाने के लिए रेल प्रशासन ने प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कराने को कुछ गाड़ियों का निरस्तीकरण किया गया है। इसके साथ ही मार्ग परिवर्तन किया जा रहा है। रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि दिल्ली कानपुर रेलखंड को प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन इंटरलॉकिंग कराने के लिए माह मई में इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित कुछ ट्रेनों को रद्द किया जाएगा। कुछ ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे।
विज्ञापन


दो दिन रद्द रहेंगी ये ट्रेनें
ट्रेन संख्या 12179/12180 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 64589/64590 कानपुर सेंट्रल-फफूंद मेमू आगामी 15 व 23 मई को पूरी तरह रद्द रहेंगी।

मार्ग परिवर्तित कर चलेंगी ये ट्रेनें
ट्रेन संख्या 13237 पटना-कोटा एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 14 मई एवं ट्रेन संख्या 13239 पटना-कोटा एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से आगामी 22 मई को अपने निर्धारित मार्ग कानपुर सेंट्रल-टूंडला-आगरा कैंट-मथुरा के स्थान पर कानपुर सेंट्रल-कानपुर अनवरगंज-फ़र्रुखाबाद-मथुरा के रास्ते चलेगी। ट्रेन संख्या 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से 14 व 22 मई अपने निर्धारित मार्ग मथुरा-आगरा कैंट-टूंडला-कानपुर सेंट्रल के स्थान पर मथुरा-फ़र्रुखाबाद-कानपुर अनवरगंज-कानपुर सेंट्रल के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें