दिवाली के अगले दिन यानी 25 तारीख को साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक होगा। हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है।
फिरोजाबाद में 25 अक्तूबर को खंडग्रास सूर्य ग्रहण होने के कारण इस दिन मंदिरों के कपाट बंद रहने के साथ ही कोई पूजापाठ नहीं होगा। शहर के प्रमुख ज्योतिषाचार्य राजीव लोचनाचार्य ने बताया कि 25 अक्तूबर को भारत देश में खंडग्रास सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में आंशिक होगा। हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार, सूर्य ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने के 12 घंटे पहले शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
फिरोजाबाद नगर में सूर्य ग्रहण का आरंभ दोपहर 4:33 बजे से शुरू होगा और यह ग्रहण सायंकाल 05:38 पर ग्रस्त स्थिति में सूर्यास्त के साथ ही समाप्त हो जाएगा। इस ग्रहण का सूतक 25 अक्तूबर को प्रात: काल 4:33 से प्रारंभ हो जाएगा। इसके कारण 25 अक्तूबर को सुबह मंदिर नहीं खुलेगे। उन्होंने कहा कि यह ग्रहण मंगलवार के दिन स्वाति नक्षत्र एवं तुला राशि में घटित हो रहा है। अत: विशेष रूप से स्वाति नक्षत्र व तुला राशि वाले व्यक्तियों के लिए यह ग्रहण विशेष अशुभ और कष्टप्रद होगा।
किस राशि के लिए कैसा रहेगा ग्रहण...
मेष राशि -स्त्री या पति को कष्टकारक। वृष राशि - सुखकारक। मिथुन राशि - चिंताकारक। कर्क राशि -कष्टकारक। सिंह राशि -धनलाभकारक। कन्या राशि - हानिकारक। तुला राशि - कष्टकारक वृश्चिक राशि -हानिकारक। धनु राशि -लाभकारक। मकर राशि - सुखकारक। कुंभ राशि - अपमानकारक। मीन राशि - महाकष्टकारक।