आगरा। कैप्टन शुभम गुप्ता के द्वितीय बलिदान दिवस पर सूरसदन प्रेक्षागृह बाबा सत्यनारायण मौर्य के देशभक्ति गीतों से गूंजेगा। कैप्टन शुभम फाउंडेशन और भारत विकास परिषद ने 22 नवंबर को देशभक्ति से सजी एक शाम का आयोजन किया है।
समिति ने बृहस्पतिवार को माया निकेतन भवन न्यू आगरा में पोस्टर का विमोचन किया। संयोजक प्रमोद सिंघल ने बताया कि कार्यक्रम में गीतकार बाबा सत्यनारायण मौर्य देशभक्ति गीतों के साथ पेंटिंग का प्रदर्शन भी करेंगे। आयोजन में भारत विकास परिषद की सभी शाखाएं प्रतिभाग करेंगी।
पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में धन्यवाद नीरू गुप्ता ने और संचालन धर्मगोपाल मित्तल ने किया। इस दौरान क्षेत्रीय संरक्षक डॉ. केशवदत्त गुप्ता, क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा, प्रांतीय अध्यक्ष उमेश बंसल, राष्ट्रीय संयोजक एड. बसंत गुप्ता, विनय सिंघल, टीटू गोयल, अतुल गुप्ता, मुकेश मित्तल आदि मौजूद रहे।