फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कंपोजिट विद्यालय में औचक निरीक्षण, खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
खंदौली। विकास खंड खंदौली की ग्राम पंचायत मुढ़ी जहांगीरपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय का बुधवार को ब्लॉक प्रमुख आशीष शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। इस दाैरान कई अनियमितताएं मिलीं जिन पर उन्होंने रोष जताया है।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय दोपहर 1:48 बजे विद्यालय में पंजीकृत 307 छात्र-छात्राओं में से मात्र 20 बच्चे ही कक्षाओं में उपस्थित मिले। अधिकांश कमरों में ताले लटके हुए थे जिससे शिक्षण कार्य ठप पाया गया। स्टाफ की उपस्थिति भी संतोषजनक नहीं थी। विद्यालय के इंचार्ज अरुण कुमार उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर करने के बावजूद मौके पर अनुपस्थित थे। उनके अलावा सात अन्य सहायक अध्यापक और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी गैरहाजिर मिले। मौके पर केवल अनुदेशक नगीना, आकांक्षा और शिक्षा मित्र संजय ही उपस्थित पाए गए।
ब्लॉक प्रमुख ने मामले की लिखित शिकायत बेसिक शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गौड़ को भेजी है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अभिभावकों का कहना है कि शिक्षकों की अनुपस्थिति के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें