फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: ईदगाह से श्रीगंगानगर तक 4 से चलेगी ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। रेलवे ने होली पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेन संचालित करने का फैसला लिया है। रेलवे की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि श्रीगंगानगर से ईदगाह के बीच विशेष ट्रेन 4 से 25 मार्च तक चलेगी, जो हर बुधवार और बृहस्पतिवार को यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। श्रीगंगानगर से ट्रेन 04733 बुधवार को 2:30 बजे रवाना होकर, शुक्रवार सुबह 5:15 बजे ईदगाह जंक्शन पहुंचेगी। वहीं, ईदगाह जंक्शन से ट्रेन 04734 बृहस्पतिवार रात 2:30 बजे प्रस्थान कर शुक्रवार को श्रीगंगानगर के लिए रवाना होगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस स्पेशल ट्रेन में 19 डिब्बे उपलब्ध होंगे, जिनमें स्लीपर, एसी तृतीय, सामान्य और डब्लूएलआरआरएम के डिब्बे शामिल हैं। प्रमुख स्टेशनों जैसे मथुरा, गोवर्धन, अछनेरा पर यह ट्रेन रुकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें