फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवंबर से मिलेगा गंगाजल, नौकरशाही पर सरकार का पूरा नियंत्रण : सुरेश खन्ना

Fri, 26 Oct 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना
विज्ञापन

आगरा में नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने दावा किया है कि नवंबर में शहर को गंगाजल मिल जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगले महीने के पहले सप्ताह में 130 किमी लंबी पाइप लाइन की सफाई व टेस्टिंग शुरू होगी। इसके बाद जलापूर्ति की प्रक्रिया शुरू होगी। उन्होंने अफसरों को भी आड़े हाथों लिया है। कहा है कि नौकरशाही पर सरकार का पूरा नियंत्रण है। जो अफसर नहीं सुनेगा, उसके लिए विकल्प खुले हैं।

विज्ञापन


नगर विकास मंत्री ने शुक्रवार को नगर निगम के सभागार में नगर निगम, जलकल और डूडा के विकास कार्यों की समीक्षा की। इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आगरा को खारे पानी की समस्या से जल्द निजात मिलने जा रही है। 

भाजपा सरकार ने शहर को स्वच्छ और शुद्ध जल उपलब्ध कराने का जो लक्ष्य रखा था, उसे अगले महीने में पूरा कर लिया जाएगा। मंत्री के निर्देश पर जल निगम के मुख्य अभियंता ने बताया कि नवंबर के पहले सप्ताह में गंगाजल पाइप लाइन की सफाई की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसमें 10 से 15 दिन लगेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद सिकंदरा वाटर वर्क्स पर टेस्टिंग शुरू होगी। इसमें भी दस दिन लगेंगे। इसके बाद शहर में जलापूर्ति शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन

नौकरशाही पर सरकार के नियंत्रण पर मंत्री ने कड़े शब्दों में कहा कि सरकार उन्हें जो निर्देश देगी, वह उन्हें करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार उद्देश्य अधिकारियों पर कार्रवाई करना नहीं है बल्कि उनसे काम कराना है।

मगर, जरूरत पड़ी तो दूसरे विकल्प खुले हैं। इससे पहले कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को मकान की चाबी भेंट की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें