आगरा। अंडर-19 द्वितीय स्व. सुरेश बिभव मेमोरियल मून प्रीमियर क्रिकेट लीग 26 नवंबर से 4 दिसंबर तक सेंट जोंस कॉलेज खेल मैदान पर आयोजित की जाएगी। टूर्नामेंट में पहले आओ पहले पाओ के आधार पर सिर्फ 12 टीमों को ही एंट्री दी जाएगी।
मून प्रीमियर लीग आयोजन समिति के सुमित बिभव और राजीव दीक्षित ने बताया कि टूर्नामेंट की विजेता टीम को 31 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये के नकद पुरस्कार के अलावा ट्राॅफी प्रदान की जाएगी। श्रेष्ठ बल्लेबाजी, गेंदबाजी, श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक, विकेटकीपर और मैन ऑफ द मैच पुरस्कारों से खिलाड़ियों को नवाजा जाएगा। एंट्री फार्म मून टीवी कार्यालय 134-मानस नगर शाहगंज से प्राप्त किए जा सकते हैं।
सह सचिव मनीष तिवारी ने बताया कि प्रवेश फाॅर्म की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। नियम-शर्तें सभी प्रतिभागी टीमों के लिए मान्य होंगी। किसी भी अपात्र टीम और खिलाड़ी को बाहर करने का सर्वाधिकार आयोजन समिति के पास सुरक्षित है।