फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ये हैं 70 वर्षीय सूरजभान...जिन्हें जीते जी मार दिया, मंत्री की सिफारिश; तब मिला जिंदा होने का प्रमाण पत्र

Thu, 06 Feb 2025 10:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

जिंदा व्यक्ति को मृत दिखाकर उसकी पेंशन बंद कर दी गई। वो खुद को जिंदा साबित करने के लिए खूब भटका। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो पीड़ित ने समाज कल्याण मंत्री से न्याय की गुहार लगाई। मंत्री की सिफारिश के बाद उसकी सुनवाई हुई।
 
विज्ञापन
सूरजभान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में समाज कल्याण विभाग में लापरवाही का आलम देखिए। जिंदा सूरजभान को मृत दर्शा दिया। पोर्टल पर गलत रिपोर्ट फीड होने से पेंशन बंद हो गई। एक साल तक वृद्ध ब्लॉक से तहसील, विकास भवन व कलेक्ट्रेट तक दौड़ता रहा। थककर समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से गुहार लगाई तो 24 घंटे में दोबारा पेंशन शुरू हो गई है।
विज्ञापन


 

बड़ागांव निवासी 70 वर्षीय सूरजभान पुत्र स्व. पंजाब सिंह को हर माह एक हजार रुपये वृद्धावस्था पेंशन मिलती थी। 2023-24 में सर्वेयर ने लापरवाही बरती। पेंशनर सत्यापन में आंख मूंद कर रिपोर्ट में जिंदा सूरजभान को मृत दर्शा दिया। पोर्टल पर मृतक की रिपोर्ट फीड होने से पेंशन रुक गई। एक साल से बुजुर्ग सरकारी दफ्तरों में चक्कर काटता रहा। लेकिन, उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी।

 

मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। फिर बुजुर्ग ने समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण से गुहार लगाई। मंत्री ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए समाज कल्याण निदेशक से नाराजगी व्यक्त की। गलत डाटा फीडिंग व सत्यापन में लापरवाही पर फटकार लगाई। जिसके बाद तत्काल निदेशालय से सही डाटा फीड किया गया। 24 घंटे में ही पेंशन स्वीकृति प्रमाणपत्र बन गया।

 
विज्ञापन

समाज कल्याण अधिकारी प्राची जोशी पेंशन स्वीकृति का प्रमाणपत्र लेकर बुधवार को बड़ागांव पहुंचीं। बुजुर्ग सूरजभान को जब पेंशन शुरू होने और प्रमाणपत्र दिखाया तो उनके चेहरे पर चमक आ गई। प्राची जोशी ने बताया कि मार्च में पहली करीब एक साल की पेंशन एकमुश्त लाभार्थी के खाते में आएगी। तकनीकी त्रुटि के कारण उनका नाम पेंशन लाभार्थियों की सूची से हट गया था। जिसे मंत्री के निर्देश पर ठीक कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें