फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sur Sandhya: सुर संध्या में बहेगी भक्तिरस की गंगा, भजन गायक ध्रुव और स्वर्णश्री के भजनों में झूमेंगे श्रद्धालु

Thu, 28 Nov 2024 11:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

अमर उजाला की ओर से सुर संध्या का आयोजन आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी स्थित जेपी सभागार में 29 नवंबर शाम 7 बजे किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Sur Sandhya - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 खोल तू मन के द्वार सखी री डरने की क्या बात और तू चालें जो एक पग मैंं चालूं पग साठ जैसे भजनों को गाने वाली जोड़ी आगरा में भक्तिरस धारा प्रवाहित करेगी। प्रसिद्ध भजन गायक ध्रुव शर्मा और स्वर्णश्री शुक्रवार को अपने भक्तिमय गीतों से शहरवासियों को वृंदावन का अहसास कराएंगे। अमर उजाला की ओर से सुर संध्या का आयोजन आंबेडकर विश्वविद्यालय के खंदारी स्थित जेपी सभागार में 29 नवंबर शाम 7 बजे किया जा रहा है।
विज्ञापन




रीडा बाय रितिका जिंदल के सहयोग से आयोजित सुर संध्या भक्ति गीत कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवंदना से होगा। मुख्य अतिथि आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलसचिव राजेश कुमार होंगे। इस भक्ति गंगा में भजन गायक ध्रुव शर्मा और स्वर्णश्री, ठाकुरजी और राधा रानी के भजनों से आगरा में ही ब्रज धाम का अहसास कराएंगे। कार्यक्रम में भजन गायक जोड़ी- बीच नगर में कठिन डगर में हरदम तेरे साथ जैसे अपने हिट भजन के साथ ब्रज के प्रसिद्ध भजनों का भी गायन करेगी। कार्यक्रम का आकर्षण ब्रज की फूलों की होली होगी। वहीं कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को सामूहिक गरबा रास का भी मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हैं प्रायोजक
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय, तपन ग्रुप, डॉ. एमपीएस वर्ल्ड स्कूल, डॉ. उमेश कुमार गर्ग, एमबीबीएस, एमडी, डीएम कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक हैं। वहीं स्टार एस्टेट, सेफकॉन लाइफ साइंसेज, बिभव बिल्डर्स, द इंटरनेशनल स्कूल (टीसा), भगत हलवाई नेहरू नगर, कालेश्वरी पावर प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, डीएसएम सोल्स, भावना हाउसिंग, वृंदा द सिल्वर पॉइंट (वीजे ज्वेलर्स), एसकेएम कॉन्ट्रेक्टर एंड सर्विस प्राइवेट लिमिटेड, शौर्य इंटरप्राइजेज, सिटी ढाबा, बाईपास रोड, मोशन एकेडमी और मुंशी पन्ना मसाले।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें