फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएसए कराटे चैंपियनशिप में बाह की सुप्रिया ने जीता सोना, पिता बोले- बेटी नहीं बेटा मेरा

Tue, 30 Apr 2019 09:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सुप्रिया जाटव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूएसए कराटे चैंपियनशिप में बाह के पुरा चुन्नीलाल गांव की बेटी सुप्रिया जाटव एलीट डिवीजन में सोना जीतने वाली देश की पहली कराटेबाज बनी हैं। 2020 के ओलंपिक में दमखम  दिखाने की तैयारी कर रही सुप्रिया जाटव के परिवार में खुशी का माहौल है। 
विज्ञापन


बाह के पुरा चुन्नीलाल गांव के अमर सिंह और मीना देवी की बेटी सुप्रिया जाटव ने कराटे में अपना सफर गुजरात के अहमदाबाद से शुरू किया था। 

इन दिनों भोपाल में मेजर ध्यानचंद्र के बेटे अशोक ध्यानचंद्र की अकादमी का प्रतिनिधित्व कर रही सुप्रिया जाटव ने लॉस वेगास में स्पर्धा के सीनियर एलीट 61 किलोग्राम भार वर्ग की व्यक्तिगत कुमीते फाइट के फाइनल राउंड में यूएसए की खिलाड़ी को 5-1 से पस्त करते हुए स्वर्ण पदक जीता और भारत की पहली कराटेबाज बन गई। जिसने एलीट डिवीजन के फाइनल में जगह बनाई और स्वर्ण पदक जीता। 
विज्ञापन

इससे पहले सुप्रिया ने 7-3 से ब्राजील को दूसरे राउंड में 7-6 से मैक्सिको और तीसरे राउंड में कोलंबिया की खिलाड़ी को 2-2 (अंको के आधार पर) से परास्त किया। सुप्रिया ने कुमीते की टीम फाइट में रजत पदक भी जीता। उसकी उपलब्धि पर पिता अमर सिंह , मां मीना ने खुशी जताई। बताया कि इससे पहले वह दो बार कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीत चुकी है।

नेपाल में वेस्ट कराटेबाज का खिताब भी जीता था। लगातार 14 साल से नेशनल कराटे चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतती आ रही है। पुरा चुन्नीलाल में सुप्रिया की उपलब्धि पर ताऊ बेनीराम और ताई द्रोपदी की आंखों में खुशी के आंसू छलक पडे़। बताया कि चार साल पहले सुप्रिया गांव आई थी। बाह की विधायक पक्षालिका सिंह और पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह ने सुप्रिया जाटव की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उसे और उसके परिवार को बधाई दी है।                                                                             
पुरा चुन्नीलाल के अमर सिंह 2011 में हवलदार के पद से रिटायर्ड हुए हैं। उनके लिए सुप्रिया बेटा है। कहते है कि बेटी के सपने को साकार करने के लिए उन्होंने अवसर मुहैया कराए तो बेटी ने निराश नहीं किया। कदम दर कदम सफलता पाकर परिवार का मान बढ़ाया है। उन्होंने मीना के साथ ओलंपिक में सोना जीतने के लिए मन्नत मांगी है।                                                
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें