फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस पूर्णिमा की रात ताजमहल पर 'चमकी' नहीं देख सकेंगे पर्यटक, ये है बड़ी वजह

Tue, 30 Apr 2019 08:27 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल (फाइल फोटो) - फोटो : SELF
विज्ञापन
मई के महीने में ताजमहल में पर्यटक रात्रि दर्शन नहीं कर सकेंगे। दरअसल, पांच मई से रमजान का महीना शुरू हो रहा है। इस पूरे माह ताजमहल रात में केवल नमाजियों की तरावीह के लिए खोला जाएगा। ताजमहल पूर्वी गेट से उन्हें प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


हर पूर्णिमा पर ताजमहल पांच दिन रात 8.30 से 12.30 बजे तक रात्रिदर्शन के लिए खोला जाता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह रात्रिदर्शन जारी है, लेकिन रमजान का महीना छोड़कर। इस बार पांच मई से रमजान शुरू हो रहे हैं।

ऐसे में मई के महीने में छुट्टियों में दीदार ए ताज के लिए आने वालों को मायूस होना पड़ सकता है। रात में वह ताजमहल नहीं देख पाएंगे। रमजान के कारण ताज रात में पांचों दिन बंद रहेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

 एएसआई ने इसका नोटिस भी जारी कर दिया है। तरावीह के लिए ताजमहल में जो भी आएंगे, उन्हें अपना पहचान पत्र साथ लाना होगा। यह आधार कार्ड या अन्य कोई पहचान पत्र भी हो सकता है। 

दक्षिणी गेट बंद होने के कारण तरावीह के लिए पूर्वी गेट खोला जाएगा, जहां रजिस्टर में हर नमाजी का नाम और पहचान पत्र का ब्योरा दर्ज किया जाएगा। उत्तर प्रदेश अमन कमेटी मुख्य संचालक सैयद मुनव्वर अली ने नमाजियों से अपील की है कि वह समय पर पहुंचें और कोई भी प्रतिबंधित सामग्री साथ न लाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें