फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: 20 हजार घरों में पीएनजी की आपूर्ति ठप...छह घंटे तक आधे शहर में नहीं जले चूल्हे, बाहर से मंगाना पड़ा खाना

Tue, 13 May 2025 12:06 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

पीएनजी गैस लाइन टूटने से आगरा में आधे शहर में दिक्कत खड़ी हो गई। घरों में चूल्हे नहीं जलने से लोगों को बाहर से खाना मंगाना पड़ा। दोपहर बाद स्थिति सामान्य हो सकी। तब जाकर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन
गैस सप्लाई ठप होने से बंद पड़ा मीटर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नगर निगम की लापरवाही से मानसिक स्वास्थ्य संस्थान रोड पर 90 एमएम की मेन राइजिंग पीएनजी गैस लाइन टूट गई। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक छह घंटे करीब 20 हजार घरों में चूल्हे नहीं जले। लोगों को सुबह का नाश्ता व दोपहर का खाना बाजार से खरीदना पड़ा।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट नगर में पीएनजी गैस सप्लाई का मदर स्टेशन है। यहां से 90 एमएम की मेन लाइन से आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा, शास्त्रीपुरम, बोदला, शाहगंज, जयपुर हाउस, लोहामंडी, वायु विहार, पंचकुइयां तक करीब आधे शहर में पीएनजी आपूर्ति होती है।

सोमवार सुबह करीब 8 बजे गैस आपूर्तिकर्ता कंपनी गेल को हलवाई बगीची रोड पर रिसाव की सूचना मिली। टीम ने जाकर देखा, तो 90 एमएम की मेनलाइन क्षतिग्रस्त थी। पीएनजी प्रबंधक किशन सिंह ने बताया कि नगर निगम की जेसीबी क्षेत्र में खुदाई कर रही थी। खुदाई के दौरान ही गैस लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। रिसाव बंद कर मरम्मत शुरू कराई गई। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन

दोपहर 2 बजे मरम्मत कार्य पूर्ण होने के बाद गैस की आपूर्ति शुरू हो सकी। जयपुर हाउस निवासी जय पुरसनानी ने बताया कि सुबह साकेत कॉलोनी, प्रोफेसर कॉलोनी, बैंक कॉलौनी, टीचर्स कॉलोनी, मानस नगर, सुलहकुल नगर में घरों में सुबह खाना नहीं बना। बाजार से खरीदकर खाना लाना पड़ा।

आपूर्ति बंद होने पर नहीं होती सुनवाई
 साकेत कॉलोनी निवासी गोपाल वर्मा ने कहा कि सुबह आपूर्ति बंद होने के बाद पीएनजी कंट्रोल रूम पर फोन लगाते रहे। कोई सुनवाई नहीं हो सकी। प्रताप नगर निवासी अंजली गोयल ने कहा कि पीएनजी आपूर्ति में लगातार दिक्कतें आ रही हैं। लाइन में फॉल्ट होने के बाद घंटों उसे ढूंढ़ने में लग जाते हैं। हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

80 हजार एससीएम प्रतिदिन खपत
शहर में 75 हजार से अधिक पीएनजी उपभोक्ता हैं। 200 से अधिक कॉलोनियों में गैस लाइन बिछ चुकी हैं। प्रतिदिन करीब 80 हजार स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) की खपत है। एक एससीएम पीएनजी कीमत घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 58.50 रुपये है। 15 अप्रैल को पीएनजी की कीमतों में इजाफा हुआ था।

यहां करें शिकायत
- 8126904002 कंट्रोल रूम
- 6390905009 टोल फ्री नंबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें