फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के लिए राहत की खबर, बंद नहीं हुई 'गंगाजल' की आपूर्ति

Mon, 17 Aug 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
यमुनापार क्षेत्र में पहुंचा गंगाजल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के लिए राहत की खबर है। हरिद्वार और बिजनौर से नहर के जरिए पालड़ा फॉल को गंगाजल की आपूर्ति शुरू कर दिए जाने से शहर में पानी का संकट फिलहाल नहीं रहा है। रविवार को शहर में 351 एमएलडी की मांग जगह 312 एमएलडी पानी की सप्लाई हुई जो केवल 39 एमएलडी कम है। 14 अगस्त को आशंका बन गई थी कि 18 तक गंगाजल नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन


13 और 14 अगस्त को बुलंदशहर के पालड़ा फॉल में पानी की सप्लाई आधी रह गई। 15 से 18 अगस्त तक गंगाजल नहीं मिलने की आशंका थी। इस पर 14 की रात में ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता को गंगाजल इकाई महाप्रबंधक और मेयर नवीन जैन ने पानी संकट बढ़ने का हवाला दिया, जिसके बाद बिजनौर और हरिद्वार से गंगाजल की आपूर्ति बढ़ाई गई।   


गंगाजल के प्रोजेक्ट मैनेजर आरके गुप्ता ने बताया कि पालड़ा फॉल पर पानी ना मिलने से संकट था। बिजनौर और हरिद्वार दोनों ही जगह से पालड़ा में पानी पहुंचना शुरू हो गया है। जो पानी की कमी हुई उसे एमबीबीआर प्लांट चलाकर खत्म कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जलकल विभाग के सचिव अनवर ख्वाजा ने बताया कि सिकंदरा में हमने एमबीबीआर प्लांट पर यमुना जल का शोधन करके कमी पूरी कर ली है। जो गंगाजल मिला उसे हमने पूरा जीवनी मंडी पर इस्तेमाल किया है। पालड़ा पर पानी मिलने के कारण अब संकट नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें