फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: घर में पकड़ा सरकारी राशन का 63 बोरी चावल, छत से कूदकर संचालिका भागी; बाहर से ताला और अंदर से बंद गेट

Thu, 26 Sep 2024 02:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में आपूर्ति विभाग की टीम ने एक घर में सरकारी राशन का 63 बोरी चावल पकड़ा। संचालिका छत से कूदकर भाग निकली। घर में बाहर से ताला लगा था, और अंदर से भी गेट बंद था। 
विज्ञापन
आवास विकास में पकड़ा गया सरकारी राशन के चावल के कट्टे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में आपूर्ति विभाग की टीम ने आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-1 स्थित घर से सरकारी राशन के चावल भरे 63 बोरियां पकड़ी हैं। गेट के बाहर ताला और अंदर से कुंडी लगी थी। ताला तोड़ा गया और टीम के एक सदस्य ने पड़ोस से घर में प्रवेश कर दरवाजा खोला। तब तक संचालिका छत से कूदकर भाग गई। महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है।

विज्ञापन


डीएसओ संजीव सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस के साथ आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-1 के घर पर छापा मारने पहुंचे। गेट पर लगा ताला तोड़ने पर भी नहीं खुला। अंदर से कुंडी लगी थी। काफी खटखटाने के बाद गेट नहीं खुलने पर टीम का एक सदस्य पड़ोसी की मदद से घर के अंदर गया और कुंडी खोली। यहां दो कमरों में सरकारी राशन के चावल की 63 बोरियां भरी थीं। वजन कराने पर 31.5 क्विंटल चावल मिला।

डीएसओ ने बताया कि पता चला छापे के वक्त आरोपी शीतल पड़ोसी की मदद से छत से भाग गई। चावल जब्त कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है। पहली बार राशन की कालाबाजारी में महिला का नाम सामने आया है।
 

छह महीने से बना रखा था गोदाम

डीएसओ ने बताया कि पास ही रहने वाली प्रिया का मकान है। उन्हें बुलाया गया। उन्होंने बताया कि छह महीने पहले शीतल नाम की महिला को चार हजार रुपये प्रति महीने के किराए पर घर दिया है। शीतल ने कहा था कि वह बच्चे के साथ अकेली रहेगी।
 
विज्ञापन

फेरी वालों से करती थी स्टॉक

डीएसओ ने बताया कि आरोपी महिला फेरी वालों से 30 रुपये किलो के भाव से चावल खरीदती थी। फेरी वाले कार्डधारकों से 24-25 रुपये प्रति किलो के भाव से खरीदते थे। यहां रोजाना फेरी वाले आकर चावल बेचते थे। इकट्ठा होने पर ये दूसरे राशन माफिया तक पहुंचाती थी। सख्ती होने के कारण ये राशन को ठिकाने नहीं लगा पाई। इसके तार दूसरे राज्यों के राशन माफिया से भी हैं, जो आटा चक्की, ढाबा-रेस्तरां समेत अन्य को कालाबाजारी करती थी। इसकी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें