फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह: ताजमहल के आसपास यलो जोन में यूट्यूब वीडियो दिखाकर पुलिस भगा रही बंदर, लपकों की भी हो रही धरपकड़

Thu, 26 Sep 2024 01:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

ताजमहल के आसपास लंगूर की आवाज से यलो जोन में पुलिस बंदर भगा रही है। इसके लिए 16 स्मार्ट पोल पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम पर यूट्यूब वीडियो चलाए जा रहे हैं। लपकों की भी धरपकड़ हो रही है। 
विज्ञापन
ताज महल के यलो जोन में लगे स्मार्ट पोल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल पर पर्यटकों के लिए समस्या बने बंदरों को भगाने के लिए पुलिस ने नायाब तरीका अपनाया है। यलो जोन में लगे 16 स्मार्ट पोल पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पीए) पर यूट्यूब से लंगूरों की आवाज वाला वीडियो-ऑडियो चलाकर बंदरों को भगाया जा रहा है। वहीं, स्मार्ट पोल का प्रयोग लपकों की धरपकड़ में भी हो रहा है।

विज्ञापन


यलो जोन में 16 स्मार्ट पोल हैं। इन पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इसके साथ ही पीए सिस्टम भी हैं। दो पुलिसकर्मी कंट्रोल रूम में तैनात रहते हैं। वह कैमरों से नजर रखते हैं। देखा जाता है कि ताज के किस प्रवेश द्वार पर क्या गतिविधि हो रही है। इसके अलावा यह भी देखा जाता है कि बंदर कहां एकत्रित हो गए हैं। जहां बंदर जुटते हैं। उसी हिस्से के पीए सिस्टम पर लंगूर की आवाज वाला ऑडियो चला दिया जाता है। इससे बंदर समझते हैं कि उनके आसपास लंगूर हैं और वह डर से भाग जाते हैं।

भीड़ नियंत्रण भी कर रहे

सहायक पुलिस आयुक्त सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि पुरानी मंडी, पूर्वी गेट, पश्चिमी गेट, नीम तिराहा, अमरूद टीला आदि पर स्मार्ट पोल लगाए गए हैं। ताजमहल के गेटों पर भीड़ होने पर पुलिसकर्मी पीए सिस्टम से बोलते हैं। इसके बाद लाइन को व्यवस्थित कराया जाता है। यही तरीका टिकट विंडो पर रहता है। पश्चिमी गेट पार्किंग और शिल्पग्राम पार्किंग में विशेष नजर रहती है। लपके पर्यटकों का यहीं से पीछा करते हैं। कैमरों से देखने के बाद पुलिस को भेजकर उन्हें रोका जाता है।
विज्ञापन

दिल्ली में हो चुका है प्रयोग

दिल्ली में संसद के बाहर बंदरों को भगाने के लिए एमसीडी ने यह प्रयोग किया था। लोगों को नियुक्त किया गया था। वह लंगूर की आवाज निकालते थे। आवाज सुनकर बंदर भाग जाते थे। यूट्यूब से वीडियो चलाया जा रहा है। यह वीडियो पीए सिस्टम की मदद से सुनाई देता है। एसीपी का कहना है कि यह प्रयोग है। अगर, सफल रहा तो यही व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें