फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह निकली धूप, दोपहर बाद हुई रिमझिम बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। रविवार को सुबह मौसम साफ रहा तो लोगों को गर्मी ने परेशान किया। वहीं दोपहर बाद अचानक बादल घिर आए और रिमझिम बारिश शुरू हो गई। इसके चलते गर्मी से लोगों को कुछ राहत मिली। दिन में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

बीते तीन दिनों से दिन में या रात में बारिश होने के चलते मौसम ठंडा बना हुआ है।
रविवार को भी लोगों को मौसम से राहत की उम्मीद थी, लेकिन सुबह हुई तो धूप निकल आई। धूप निकलने से गर्मी बढ़ना भी शुरू हो गई थी। दोपहर तक लोग गर्मी से परेशान रहे। वहीं दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली और बादल घिर आए। कुछ ही देर में रिमझिम बारिश शुरू हो गई। लगभग आधे घंटे तक रिमझिम बारिश होती रही। इसके चलते गर्मी से राहत मिल गई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने के चलते दिन में लोगों को कुछ परेशानी हुई। हालांकि शाम को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने के चलते लोगों ने राहत की सांस ली। पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल आगामी दो-तीन दिनों में बारिश की उम्मीद कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें