फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएससी परिणाम में 96.25 प्रतिशत अंकों के साथ अनुभव बने टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। आईएससी का परीक्षा परिणाम रविवार की शाम घोषित कर दिया गया। जिले के एक मात्र स्कूल सेंट थॉमस स्कूल का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। कॉलेज के सभी 130 परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की है। बेहतर परीक्षा परिणाम पर छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर है। कॉलेज के छात्र अनुभव मिश्रा ने 96.25 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान पाया। सार्थक सारथी 94.50 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और क्षितिज 94.25 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में तीसरे स्थान पर रहा। आईएससी परीक्षा में पहले तीनों स्थान पर बालकों को कब्जा रहा।
विज्ञापन

आईएससी का परीक्षा परिणाम रविवार की शाम को घोषित हुआ तो परीक्षार्थी खुशी से झूमते दिखे। जिले में आईएससी से मात्र एक कॉलेज सेंट थॉमस ही संचालित हो रहा है। जिसका परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा। कॉलेज के फादर विनोई जोसफ ने बताया कि कॉलेज के पंजीकृत सभी छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों से पास हुए हैं। टॉप टेन की सूची में 12 छात्र-छात्राओं ने स्थान बनाया है। आठवें और नवें स्थान पर दो-दो परीक्षार्थी समान अंक पाकर स्थान बनाने में सफल रहे हैं। टॉप टेन की सूची में छह बालक और छह बालिका शामिल हैं। उन्होंने सफल छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
सभी छात्र-छात्राओं ने अपने घर पर रहते हुए ही ऑनलाइन परीक्षा परिणाम देखा। परीक्षा परिणाम देखने के बाद छात्र-छात्राओं में खुशी की लहर देखी गई। छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को भी फोन पर बधाई देते हुए भविष्य की तैयारियों की योजना बनाई। घरों में भी खुशी का माहौल देखा गया। कई बच्चे परिजन के साथ शहर के होटलों में खुशी मनाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
टॉपटेन परीक्षार्थी
अनुभव मिश्रा-96.25
सार्थक सारथि- 94.50
क्षितिज- 94.25
खुशी दुबे- 94
निधि कुरियन-93.75
उत्कर्ष चौहान- 93.50
पल्लवी- 92.75
एश्वर्य जैन- 92.25
आराध्या सिंह- 92.25
सृष्टि अग्रवाल-92
तिष्या सिंह-92
सुभ्रत अग्रवाल-91.75
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें