फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरज की तपिश ने हाल किया बेहाल, मानसून का है इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। जून की गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्म लू और चिलचिलाती धूप से लोग दिनभर परेशान दिखे। लोगों को अब मानसून का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में मंगलवार को सुबह से ही तेज धूप और लू ने लोगों को पसीने छुड़ा दिए। दिन में गर्म हवाएं चलने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई। दिनभर अनलॉक में भी सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। दोपहर बाद ही लोग अपने घरों से बाहर निकले। लोगों का कहना है कि अब मानसून की बारिश से ही गर्मी से राहत मिलेगी।
25 जून तक आ सकता है मानसून
आमजन के साथ ही किसानों को भी मानूसन का इंतजार है। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र वर्मा ने जिले में 25 जून तक मानसून आने की संभावना जताई है। उन्होंने कहा कि इस बार बरसात सामान्य रहेगी।
विज्ञापन

धूप और लू से करें बचाव
तेज धूप और लू से हीट स्ट्रोक, फूड प्वॉइजनिंग, त्वचा के जलने सहित अन्य कई तरह की बीमारियां हो जाती हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टर अभिषेक दुबे का कहना है कि धूप और लू से बचाव करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि गर्मी में दिनों में अधिक से अधिक मात्रा में पानी का सेवन करें। घर से बाहर निकलते वक्त धूप और गर्म हवाओं से बचाव रखें। धूप में आने के बाद तत्काल फ्रिज का पानी न पीएं। ताजा खाना खाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें