फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News: आगरा कैंट से होकर गुजरेगी सुल्तानपुर-साबरमती स्पेशल ट्रेन, कई राज्यों की सीधी कनेक्टिविटी

Fri, 01 May 2026 11:17 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की सुविधा के लिए सुल्तानपुर–साबरमती समर स्पेशल ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन से होकर गुजरेगी। इससे आगरा को राजस्थान, गुजरात और अन्य शहरों के लिए सीधी रेल कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी की छुट्टियों में ट्रेन से यात्रा करने वाले आगरा के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। सुल्तानपुर जंक्शन से साबरमती के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 04216-04215 आगरा कैंट स्टेशन से होकर गुजरेगी। इससे आगरा के यात्रियों को जयपुर, अजमेर, मारवाड़, आबू रोड और साबरमती अहमदाबाद जैसे शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी और लंबी दूरी की यात्रा आसान होगी।
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 04216 सुल्तानपुर–साबरमती ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 17 मई से 12 जुलाई तक 9 फेरों में चलाई जाएगी। जबकि 04215 साबरमती–सुल्तानपुर 18 मई से 13 जुलाई तक संचालित होगी। यह ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर 04216 के रूप में दोपहर 3:25 बजे पहुंचेगी और 3:30 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04215 सुबह 4:00 बजे आएगी और 4:05 बजे रवाना होगी। ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 04 सामान्य, 14 एसी इकोनॉमी और 02 जनरेटर कोच शामिल हैं। इससे आगरा के यात्रियों को यूपी, राजस्थान और गुजरात के बीच बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।

अहमदाबाद–पटना और मुंबई–काठगोदाम स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे
रेलवे ने अहमदाबाद–पटना और मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम विशेष ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ा दिए हैं। इन ट्रेनों के विस्तार से आगरा और आसपास के यात्रियों की यात्रा अधिक सुगम हो सकेगी। खासकर बिहार, गुजरात, मुंबई और उत्तराखंड रूट पर सफर करने वालों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 09447 अहमदाबाद–पटना जंक्शन स्पेशल अब 6 और 13 मई को अतिरिक्त फेरों में चलाई जाएगी। वहीं 09448 पटना जंक्शन–अहमदाबाद स्पेशल 8 से 15 मई तक विस्तारित की गई है। इसके अलावा 09075 मुंबई सेंट्रल–काठगोदाम स्पेशल 15 मई से 26 जून तक और 09076 काठगोदाम–मुंबई सेंट्रल स्पेशल 18 मई से 29 जून तक अतिरिक्त फेरों में संचालित होगी। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें