पिता श्रीभगवान शर्मा ने बताया कि क्रिकेट में मुकाम हासिल करने के बाद बेटे सुमित ने दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी शुरू कर दी थी। हालांकि जब उसे लगा कि बहन दीप्ति को अगर बढ़ाना है तो उसे अपनी चिंता छोड़नी होगी। सुमित शहर लौट आए। वह रोजाना सुबह और शाम कोचिंग देकर दीप्ति के खेल को बेहतर करने में जुट गए।
ये भी पढ़ें - Deepti Sharma: दीप्ति शर्मा की सफलता के पीछे की ये कहानी जरूर पढ़नी चाहिए, ऐसे ही नहीं हासिल किया मुकाम
पहले मैदान छोटा होने से प्रैक्टिस करने में परेशानी होती थी। इसलिए वायु विहार रोड पर किराये की जमीन पर स्टार नेस्ट बैजंती क्रिकेट अकादमी खोली। सुमित सुबह 5 बजे बेटी को अभ्यास के लिए ले जाता था।
खिलाड़ी शिवम गौतम ने बताया कि दीप्ति दीदी जब भी ग्राउंड पर आती हैं तो हमें बॉल फेंकने के बारे में जानकारी देती हैं। खिलाड़ी सत्यम गुप्ता ने बताया कि सुमित सर के साथ जब दीदी मैदान पर प्रैक्टिस करने आती है। वह हमें फील्डिंग, विकेटकीपिंग, बल्लेबाजी एवं गेंदबाजी के बारे में जानकारी देती है।
ये भी पढ़ें - Deepti Sharma: दीप्ति शर्मा ने आगरा के इस स्कूल में की थी पढ़ाई, जीत पर मना जश्न...शिक्षकों ने जानें क्या कहा