फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बस यात्रा के दौरान सूटकेस गायब, नकदी व चांदी के जेवर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। थाना पिनाहट क्षेत्र में बस यात्रा के दौरान एक महिला का सूटकेस गायब हो जाने का मामला सामने आया है। सूटकेस में नकदी और चांदी के जेवर रखे थे। पीड़ित ने थाना पिनाहट में तहरीर देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन



जानकारी के अनुसार प्रेम शंकर निवासी टीचर्स कॉलोनी पिनाहट ने बताया कि वह अपनी बहन को लेकर आगरा से प्राइवेट बस द्वारा पिनाहट की ओर आ रहे थे। बस के कंडक्टर ने उनकी बहन का सूटकेस बस के पीछे बनी डिग्गी में रखवा दिया था।



जब वह और उनकी बहन बस से अरनौटा के पास उतरे, तब सूटकेस गायब मिला। सूटकेस में 31,400 रुपये नकद और चांदी के जेवर रखे हुए थे। पीड़ित ने बताया कि बस आगरा से सुबह करीब 11:30 बजे चली थी और दोपहर में अरनौटा पहुंची थी। सूटकेस गायब होने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें