फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से झगड़े के बाद जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
कुरावली के गांव चंदरपुर में महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुरावली। चंदरपुर गांव में एक महिला ने पति पर फोन पर हुए झगड़े के बाद जहर खा लिया। परिजन उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। शादी को एक माह ही हुआ है। वह मायके में रह रही थी।
विज्ञापन

गांव चंदरपुर निवासी शिवानी का विवाह पांच जुलाई को किशनी के गांव हरचंदपुर निवासी कुलदीप कश्यप के साथ हुई थी। सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। इस बीच करीब 10 दिन पूर्व शिवानी मायके गांच चंदरपुर आ गई। शुक्रवार की शाम पति से जब फोन पर बात हुई तो वह कुछ परेशान हो गई।
कुछ ही देर बाद उसने जहर खा लिया। जब हालत बिगड़ी तो परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां भर्ती कराने के कुछ ही देर बाद मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुरालीजन प्रताड़ित कर रहे थे। वहीं थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर पर जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें