फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए ससुरालीजनों के उत्पीडन से परेशान हो युवती ने की आत्महत्या- आम के बाग में पेड़ पर झूलता मिला महिला का शव

विज्ञापन
कासगंज के मुबारिकपुर सिगतरा में आत्महत्या करने वाली महिला किरन का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। गांव मुबारिकपुर सिकतरा में एक महिला ने आम के बाग में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पिता ने पति सहित चार ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज के लिए उत्पीड़न करने व आत्महत्या के को मजबूर करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। ग्राम मुबारिकपुर सिकतरा में गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ से किरन (21) पत्नी सत्यप्रकाश निवासी जमालपुर सहावर का शव ग्रामीणों ने लटका देखा। आत्महत्या की जानकारी लोगों ने उसके परिजनों को दी। परिजन शव देखकर परिजन चीत्कार कर उठे। शव को उतारा गया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महिला के पिता मोहनलाल निवासी मुबारिकपुर सिकतरा ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री किरन क शादी छह माह पूर्व की थी। उसका पति और ससुरालीजन 50,000 रुपये और एक भैंस दहेज में मांग रहे थे। उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। तीन नवंबर को उसका देवर छोटेलाल और पति सत्यप्रकाश उसे मायके छोड़ गए। इससे वह काफी परेशान चल रही थी। इसलिए उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने महिला के पति सत्यप्रकाश, देवर छोटेलाल, ससुर वेदराम, सास मोहरश्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें