फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: 15 जून तक गन्ने का सर्वे कार्य किया जाए पूरा

Fri, 03 May 2024 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने जिले में चल रहे गन्ने सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 15 जून तक सर्वे का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही किसानों को सर्वे के दौरान खेत पर मौजूद रहने को कहा।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने कहा कि 15 अप्रैल से गन्ने का सर्वेक्षण कार्य चल रहा है। यह सर्वे काफी महत्वपूर्ण है। इसी आधार पर किसानों का सट्टा व बोंड का निर्धारण होता है। चीनी मिल के कर्मी, गन्ना विकास विभाग के राजकीय गन्ना पर्यवेक्षकों की संयुक्त टीम 229 ग्रामों में गन्ना सर्वे का कार्य कर रही हैं। जनपद में कुल 16 सर्किल हैं। 5525 किसानों का सर्वे किया जाना है। अब तक 281 हेक्टेयर गन्ना का सर्वे किया जा चुका है। 15 ग्रामों में कार्य पूरा हो गया है। किसान सर्वे के दौरान खेत पर मौजूद रहें और पर्ची अवश्य प्राप्त कर लें। उन्होंने ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक, गन्ना विकास निरीक्षक, चीनी मिल न्यौली के महाप्रवंधक को लगातार गन्ना सर्वे की जांच करते हुुए 15 जून तक कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें